खरगौन: जिले के 3 उत्कृष्ट व मॉडल स्कूलों में प्रवेश परीक्षा, 1925 विद्यार्थी हुए शामिल
खरगोन। शहर के उत्कृष्ट विद्यालय सहित जिले के दो मॉडल स्कूल धुलकोट और झिरन्या में प्रवेश प्रक्रिया के तहत रविवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुई। कुल 400 सीटों के लिए 2118 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था,