मऊगंज थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशीली कफ सिरप तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड विनोद अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी लंबे समय से फरार था और उस पर ₹10 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी के निर्देशन में एएसपी विक्रम सिंह व एसडीओपी सचि पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी की टीम ने यह सफलता हासिल की।