थाना व कस्बा मूसानगर के कृपालपुर मोड़ के निकट बुधवार शाम करीब 5 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में थाना रेउना कानपुर नगर के गिरसी के रामबहादुर 55 का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं फॉरेंसिक टीम के सदस्यों ने मौके से जांच के लिए साक्ष्य जुटाए है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।