बद्दी: बीबीएन में बारिश से फसलें बर्बाद, सड़कें टूटीं, किसान मुआवजे की कर रहे हैं मांग
Baddi, Solan | Sep 8, 2025 औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में इस साल का मानसून किसानों के लिए आफत बनकर आया है। लगातार बारिश, भूस्खलन और सड़कों के टूटने से नकदी फसलों जैसे टमाटर, अदरक, धनिया, शिमला मिर्च और फ्रांसबीन को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में जलभराव और रास्तों के अभाव में फसलें या तो खेतों में सड़ गईं या मंडी तक नहीं पहुंच पाईं, जिससे किसानों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान झेलना पड़