जगाधरी: दुसानी गांव में गोदाम में अवैध रूप से रखें कृषि योग्य यूरिया को कृषि विभाग की टीम ने पकड़ा पुलिस को दी शिकायत
थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारी ने दुसानी गांव में खाद के गोदाम पर रेड की थी। जहां पर 870 यूरिया के बैग अवैध रूप से रखे मिले हैं साथ में नमक के कट्टे भी मिले हैं। यह लोग कृषि यूरिया को टेक्निकल यूरिया के बैग में भरकर फैक्ट्री में सप्लाई करते थे। जिसके बाद इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी है पुलिस ने मामला दर्ज कार्यवाही शुरू की है।