गिधा थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पाटीदारों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस दौरान लाठी-डंडे से हुए हमले में मां-बेटी घायल हो गईं। घायलों की पहचान डुमरिया गांव निवासी ददन राय की पुत्री रिया कुमारी तथा पत्नी सरोज देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सोमवार की शाम 4:30 बजे मारपीट हुआ।