बाड़मेर: मारूड़ी गांव में सरकारी स्कूल परिसर में एक युवक ने पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
Barmer, Barmer | Feb 17, 2024 ग्रामीण थाना अंतर्गत मारूड़ी गांव में सरकारी स्कूल परिसर में एक युवक ने पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहां से गुजर रहे लोगों ने युवक को लटका हुआ देखा तो ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुँचकर शव उतारा और जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों ने युवक को कुछ दिनों से तनाव में देखा था।