धरियावद: क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री और डीजे लाउडस्पीकर पर नियंत्रण की मांग को लेकर BPMM ने SDM को सौंपा ज्ञापन
अनुसूचित क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री,परिवहन एवं भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने,डीजे लाउडस्पीकर पर नियंत्रण सुनिश्चित करने,भारतीय न्याय संहिता 2023 सहित प्रचलित विधि प्रावधानों के अंतर्गत कठोर कार्रवाई करने तथा आदिवासी परंपराओं की विधि सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने जिला कलेक्टर के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा है।