कर्वी: मानिकपुर के रूरल में डिग्री कॉलेज के पास खेल रहे बच्चे को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, घायल बच्चा जिला अस्पताल रेफर
मानिकपुर के रूरल में डिग्री कॉलेज के पास बीते मंगलवार की रात्रि 9 बजे ई रिक्शा की टक्कर से 6 वर्षीय बालक अमर पुत्र शिव कुमार निवासी रूरल घायल हो गया।अमर घर के बाहर खेल रहा था तभी उसे ई रिक्शा ने टक्कर मार दिया। वहीं अमर को मानिकपुर सीएचसी से रेफर किए जाने पर परिजनों ने आज बुधवार की सुबह 8:00 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।