बिहारीगंज प्रखंड के गमैल पंचायत पैक्स चुनाव को लेकर बुधवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई। सदस्य पद के उम्मीदवार भुदेव मंडल ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए 5 और सदस्य पद के लिए 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। 18 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा