53 हजार ब्लैक लिस्ट वाहनों पर ‘तीसरी आंख’ से शिकंजा, परिवहन विभाग ने झांसी स्मार्ट सिटी को सौंपी सूची दरअसल झांसी की सड़कों पर 53 हजार ब्लैक लिस्ट वाहन दौड़ रहे हैं। ये ऐसे वाहन हैं, जिन्होंने पंजीकरण की समय सीमा पूरी होने के बाद नवीनीकरण नहीं कराया है। परिवहन विभाग से सूची मिलने के बाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के आईसीसीसी से इन पर शिकंजा कसा जा रहा है।