सीतापुर: काकरिया ग्राम पंचायत के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने मासूम बच्चे को मारी जोरदार टक्कर, हुआ घायल
थाना हरगांव क्षेत्र के काकरिया ग्राम पंचायत के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने एक मासूम बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में मासूम बच्चा हुआ घायल घायल मासूम बच्चे को नजदीकी अस्पताल में पुलिस के द्वारा भर्ती कराया गया था। जहां पर डॉक्टरों ने हालात को देखते हुए मासूम बच्चे को सीतापुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।