डेहरी: स्पेशल ड्राइव के दौरान डेहरी सहित विभिन्न इलाके से फरार चल रहे 11 आरोपियों को पुलिस ने किया विभिन्न इलाके से गिरफ्तार।
Dehri, Rohtas | Apr 22, 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रोहतास पुलिस निरंतर स्पेशल ड्राइव चला रही है इसी कड़ी में डेहरी सहित विभिन्न जगहों से फरार 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है एसपी ने बताया कि इस दरमियान जहां 143 लीटर देसी शराब बरामद की गई वहीं विदेशी शराब भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।