आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में एक युवक ने कार के अंदर खुद को बंद कर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव खून से लथपथ कार में मिला। मृतक की पहचान निखिल एस्टेट निवासी अमर रजावत के पुत्र विश्वजीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से हथियार और नकदी बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और जांच शुरू कर दी है।