इंदौर: इंदौर की क्राइम ब्रांच ने ग्रीन पार्क कॉलोनी से ₹5000 के इनाम बदमाश को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Indore, Indore | Apr 4, 2025 इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए ग्रीन पार्क कॉलोनी से आरोपी रेहान उर्फ बाबू डियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी रेहान पूर्व में 17 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए आरोपियों के साथ संलिप्त था, और वह लंबे समय से फरार था। इस मामले में रेहान पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।