मुज़फ्फरनगर: रेलवे स्टेशन रोड पर सफाई कर्मचारियों ने ठेका गाड़ियों को रोक कर जमकर किया प्रदर्शन
सफाई कर्मचारियों के द्वारा शनिवार को ठेका गाड़ियों को रोक कर जमकर प्रदर्शन किया गया।जहां पर सफाई कर्मचारी नेता गुरु वाल्मीकि ने कहा कि उनके द्वारा पहले ही पर जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया था कि अगर किसी भी प्राइवेट कंपनी को सफाई करने का ठेका दिया गया तो वह उसका विरोध करेंगे। वहीं उन्होंने प्राइवेट कंपनी के सभी वाहनों को यहां पर रोक लिया और विरोध किया गया