झालरापाटन: शहर कांग्रेस ने झालरापाटन में विद्युत कार्यालय पर धरना देकर स्मार्ट मीटर का किया विरोध, मीटरों की जांच की मांग की
झालरापाटन शहर कांग्रेस ने बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे विधुत कार्यालय पर धरना देकर स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया। धरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहायक अभियंता को ज्ञापन भी सौंपा। कांग्रेस ने मांग की है कि शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तत्काल रोका जाए। साथ ही अब तक लगाए गए स्मार्ट मीटरों के 5 प्रतिशत का पुराने के साथ क्रॉस वेरिफिकेशन किया जाए।