शाहगंज: आजमगढ़ रोड स्थित एक हास्पिटल के बाहर करेंट लगने से मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ रोड स्थित एक हास्पिटल के बाहर उस समय हड़कंप मच गया जब अस्पताल के बाहर लगे जनरेटर में बरसात के कारण करेंट उतरने से मासूम बच्ची उसकी चपेट में आ गयी। और घटना में मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के परिजन सड़क किनारे तिरपाल के निचे बांस की झपीया व दौरी बनाने का काम कर अपना जीवन बिताने का कार्य करते हैं।