मिर्ज़ापुर: समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव के नेतृत्व में संकट मोचन पर मुलायम सिंह की जयंती मनाई गई
समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव के नेतृत्व में शनिवार को संकट मोचन मंदिर पर मुलायम सिंह की जयंती मनाई गई। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर केक भी समाजवादी पार्टी के रंग में रंगा था। इस दौरान मंदिर परिसर के बाहर भिक्षा मांगने वालों को फल वितरण किया गया।