रजौली: बाइक भिड़ंत का दुखद अंत: घायल सतेंद्र यादव ने दम तोड़ा
रजौली। हरदिया सेक्टर-C के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल दुलरपुरा निवासी सतेंद्र यादव की इलाज के दौरान विम्स पावापुरी में मौत हो गई। दुर्घटना में कुल चार लोग घायल हुए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से रजौली अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया था। जानकारी बुधवार को 3 बजे प्राप्त।