हिलसा: मानपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर पति ने पत्नी को मारपीट कर किया ज़ख्मी
Hilsa, Nalanda | Aug 7, 2024 बुधवार को हिलसा थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर पति ने पत्नी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी पत्नी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में लाया गया। जख्मी महिला की पहचान मानपुर गांव निवासी संगीता देवी के रूप में किया गया है। जख्मी संगीता देवी ने बताई की आए दिन उसके पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है।