आगर जिला अस्पताल के नवीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक में अब ओपीडी का संचालन शुरू हो गया है।शासन द्वारा लाखों रुपए की लागत से निर्मित इस अत्याधुनिक भवन में सभी चिकित्सक निर्धारित ड्यूटी समय पर बैठकर मरीजों को उपचार सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।क्रिटिकल केयर ब्लॉक में आधुनिक मशीनों एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के माध्यम से अब मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।