बेरो: NCP विधायक कमलेश कुमार सिंह ने धुर्वा स्थित आवास से प्रेस को किया संबोधित
Bero, Ranchi | May 2, 2024 आज गुरुवार को हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के NCP विधायक कमलेश कुमार सिंह ने धुर्वा स्थित आवास में प्रेस को किया संबोधित। उन्होंने कहा कि 60 वर्षों में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया केवल जनता को छला है धोखा दिया है। छत्रीय की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अलग नहीं है। कुछ लोग चुनाव में अफवाह फैलाने का काम कर रही है।