इटावा: भद्राजपुरा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Etawah, Etawah | Jun 22, 2025 थाना जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम भद्राजपुरा में शनिवार को एक विवाहिता लक्ष्मी देवी (25) पत्नी अजय कुमार की फांसी से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतिका के भाई धर्मेंद्र कुमार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे हत्या करार दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया रविवार दोपहर करीब 1:00 हुआ पोस्टपार्टम।