अक्षरा – शिक्षा से बदलाव की शुरुआत अभियान के अंतर्गत स्व सहायता समूहों से जुड़ी असाक्षर दीदियों को साक्षर बनाने की पहल शुरू की गई। मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं जिला शिक्षा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में बसंत पंचमी को जिले के सभी विकासखंडों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तहत एक साक्षर दीदी को “अक्षर साथी” के रूप में चिन्हित किए जाएंगे।