बलरामपुर: विश्व स्तनपान सप्ताह 1 अगस्त से हुआ शुरू, होंगे कई कार्यक्रम- मुख्य चिकित्सा अधिकारी
अगस्त का पहला सप्ताह विश्व स्तनपान सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रसूता व शिशुवती महिलाओं के बीच स्तनपान को बढ़ावा देने, शिशुओं, नन्हें बच्चों को बीमारी और कुपोषण से बचाने और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने का प्रयास किया जाएगा। बच्चों को स्तनपान कराने के प्रति जागरूकता हेतु अस्पतालों व अन्य स्थानों पर पूरे सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।