शाहनगर: तेज रफ्तार का कहर: सीमेंट ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, दो दिन में तीसरा हादसा
पन्ना जिले के शाहनगर क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पहले ट्रक हादसे में दो युवकों की मौत के बाद सोमवार शाम एक और दर्दनाक दुर्घटना सामने आई। ग्राम हड़ा निवासी 25 वर्षीय ब्रजपाल यादव, जो टीकरिया से अपने घर लौट रहे थे, धामु मोड़ के पास तेज रफ्तार सीमेंट ट्रेलर की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो