पन्ना: नगर के बादशाह साईं के पास मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की बेरहमी से पिटाई
Panna, Panna | Dec 22, 2024 मामूली विवाद के चलते एक 20 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक के साथ बेरहमी मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि साकिर खान उम्र 20 वर्ष निवासी आगरा मोहल्ला जो नगर के बादशाह साईं के पास एक होटल में रोटी बनाने का काम करता था। जिसे कल दिनांक 21 दिसंबर दिन शनिवार को शाम को दुकान के पास मामूली विवाद के चलते कुछ लोगो के द्वारा बेदम पिटाई कर दी।