बड़ौत: बड़ौली के पास NH 709B सड़क हादसे में दूसरी मौत, पहलवान जावेद के बाद उसके साथी आदित्य ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम
Baraut, Bagpat | Mar 29, 2026 दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार को हुए बस-कैंटर हादसे में घायल सरूरपुर निवासी आदित्य ने भी मेरठ के अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे में राज्य स्तरीय पहलवान जावेद की पहले ही मौत हो चुकी थी। यह हादसा शनिवार को बड़ौली गांव के पास हुआ था। इसमें पहलवान जावेद की मौके पर ही मौत हो गई थी और करीब 15 यात्री घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल आदित्य को पहले जिला अस