नरसिंहपुर के इंदिरा वार्ड से आरोही जाट नाम की महिला आज नरसिंहपुर कलेक्टर कार्यालय पहुंची और उसका आरोप है कि झांसी से एक नकली किन्नर शहर में अवैध वसूली कर रही है और पैसे ना देने पर लोगों को प्रताड़ित करती है कलेक्टर से लिखित शिकायत देते हुए संबंधित आरोपों पर कार्यवाही की मांग की गई है