फिरोज़ाबाद: थाना नारखी क्षेत्र के हिरनगांव में हाईस्कूल बोर्ड एग्जाम देने निकला छात्र सड़क हादसे में घायल, दो अन्य बाल-बाल बचे
शहर के संतोष नगर निवासी जयराम गोस्वामी हाईस्कूल बोर्ड एग्जाम परीक्षा देने को सुबह दो अन्य छात्रों संग बाइक पर निकला था। इसी दौरान थाना नारखी क्षेत्र हिरनगांव रोड पर सड़क हादसे का शिकार बाइक हो गयी। जिसमें जयराम गोस्वामी काफी चोटिल हो गया, जबकि उसके साथी छात्र बाल बाल बच गये। उसे ऑटो के माध्यम से इलाज को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसका इलाज कराया गया,।