साहेबपुर कमाल: साहेबपुरकमाल पुलिस के द्वारा विष्णुपुर आहोक से ट्रिपल हत्या के आरोप में दो अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया बीते दिनों विष्णुपुर आहोक पंचायत के गोविंदपुर वार्ड संख्या 9 में गोली मारकर ट्रिपल हत्या करने के आरोप में विष्णुपुर आहोक से दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोविंदपुर निवासी सुनील यादव का पुत्र जुबेश कुमार उर्फ जीवेश कुमार एवं गोविंदपुर निवासी पुनीत यादव का पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है।