हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशन में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। अटेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कनीना के उपमंडल नागरिक अस्पताल में फर्स्ट रेफरल यूनिट के साथ ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित की जाएगी, जिसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है।