थाना पनवाड़ी क्षेत्र के अलीपुर निवासी रामजी अग्रवाल पुत्र स्वर्गीय रामकुमार अग्रवाल उम्र करीब 37 वर्ष ने दो लोगों पर जानलेवा हमले का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी महेश्वरी प्रसाद राजपूत और हरगोविंद राजपूत पुत्र महेश्वरी प्रसाद उनकी दुकान पर पहुंचे। दोनों के बीच लेनदेन को लेकर कहासुनी