सिवानी: सिवानी पुलिस ने महिला की चैन स्नैचिंग करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी।
सिवानी पुलिस ने शहर में एक महिला की चेन स्नेचिंग किए ज जाने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर जाखड़ ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी खारिया डोभी को गिरफ्तार किया है वहीं दूसरे की तलाश जारी है। जल्द उसे भी काबू किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस इस मामला को गहनता से ले रही है।