सिंघवारा: सिंहवाड़ा थाना परिसर में विभिन्न मामलों में जब्त देशी एवं विदेशी शराब को किया गया विनष्ट
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना परिसर में आज विभिन्न मामलों में जब्त देशी एवं विदेशी शराब को विनष्ट किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अलग अलग मामले में जब्त करीब 564 लीटर विदेशी शराब एवं 98 लीटर देसी शराब को विनष्ट किया गया।सिंहवाड़ा थाना परिसर में जेसीबी से गड्ढे खोदकर इन शराबों को विनष्ट किया गया।मौके पर सिंहवाड़ा थाना के कर्मी सहित अन्य मौजूद रहे।