झांसी: झाँसी नगर के रानी लक्ष्मीबाई पार्क में महिलाओं ने मनाई होली, जमकर किया डांस
Jhansi, Jhansi | Mar 25, 2024 झांसी नगर के रानी लक्ष्मीबाई पार्क में नगर की सैकड़ो की संख्या में एकत्रित महिलाओं द्वारा एक दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। वहीं महिलाओं द्वारा नाच गाना भी किया गया। उन्होंने कहा कि होली के दिन एक-दूसरे को अबीर-गुलाल और रंग लगाकर, सारे गिले-शिकवे भूलकर साथ में होली का त्यौहार मनाते हैं। इस मौके पर कई महिलाएं उपस्थिति रही।