एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ 22 वर्षीय युवक राहुल ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा अवैध वसूली और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी से क्षुब्ध होकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया।