बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर जनपद के सभी थानों में चौकीदारों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान चौकीदारों को गांव-शहर स्तर पर होने वाली छोटी-बड़ी घटनाओं, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और समय से पुलिस को सूचना देने के सख्त निर्देश दिए गए। नगरा थाना में शनिवार को दोपहर 3 बजे के आसपास एसपी ने स्वयं चौकीदारों की समस्याएं सुनीं।