पंचकूला: INLD पंचकूला जिला इकाई की बैठक पिंजौर में जिला अध्यक्ष के आवास पर हुई
इंडियन नेशनल लोकदल INLD की पंचकूला जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक सतिंदर सिंह टोनी के निवास स्थान पर आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता INLD हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामपाल माजरा जी ने की। बैठक में पंचकूला जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए विस्तृत चर्चा हुई। जिसमें कई नामों पर सहमति बनी। जिला कार्यकारिणी की सूची शीघ्र ही सार्वजनिक कर दी जाएगी।