औराई: औराई थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी ने गर्भवती प्रेमिका को नदी में फेंका, बाल-बाल बची जान
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के एक गांव में मवेशी का चारा लाने गई युवती का एक युवक पर दिल आ गया। उसके बाद मिलना-जुलना और मोबाइल पर घंटों बातचीत होने लगी। प्रेम परवान चढ़ा तो जीने-मरने की कसमें खाईं। इसी बीच लड़की गर्भवती हो गई। शादी का दबाव पर लड़का टालमटोल करता रहा। मिलना-जुलना भी छोड़ दिया।