गोहपारु: गोहपारु थाने में मारपीट करने का मामला हुआ दर्ज पुलिस ने मंगलवार को दी जानकारी लेदरा गांव का मामला
शहडोल जिले के गोहपारू थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है,पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी रामफल ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी राजेंद्र बैगा के द्वारा आपसी रंजिश को लेकर मारपीट करने पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।