बतौली: काराबेल पुलिया के समीप हुए सड़क हादसे में मृतकों की हुई पहचान
काराबेल पुलिया के समीप रविवार की रात तेज रफ्तार बोलेरो की ठोकर से मृत हुए तीनों युवकों की पहचान पुलिस ने कर ली है। थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि मृतकों में विनोद पैकरा पिता राम सिंह पैकरा 30 वर्ष निवासी गुमगा उदयपुर व भाभीशरण पैकरा पिता स्व. राजनाथ पैकरा 42 वर्ष और मुनेश पैकरा पिता भैलाष पैकरा 30 वर्ष दोनों निवासी पॉपरेंगा बतौली शामिल हैं।