बरेली: ट्रेड यूनियंस फेडरेशन ने आज उपजा प्रेस क्लब में भगत सिंह के विचारों पर गहन चर्चा के लिए गोष्ठी आयोजित की
बरेली मे ट्रेड यूनियंस फेडरेशन ने आज उपजा प्रेस क्लब में एक गोष्ठी आयोजित कर भगत सिंह के विचारों पर गहन चर्चा की।कार्यक्रम की शुरूआत जोशीले तरानों से की गई,गोष्ठी की अध्यक्षता मुकेश सक्सेना ने की । महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने कहा यह समय है युवाओं के संगठित संघर्ष का है यह समय है भगत सिंह के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का है ।