दुधि: रेणुकूट पहुंचे अंतरराष्ट्रीय चैरिटी बाइक राइड दल, विदेशी मेहमानों ने भारत की संस्कृति और मेहमाननवाजी की सराहना की
अंतरराष्ट्रीय चैरिटी बाइक राइड का 16 सदस्यीय दल रविवार शाम को रेणुकूट में पहुंचा। गोवा से असम के काजीरंगा तक निकली दल ने यहां एक स्थानीय होटल में रात्रि में विश्राम किया और सोमवार सुबह अपने अगले पड़ाव बोधगया के लिए रवाना हो गया।डिस्कवर हिमालया के विनोद काइस्ता इस दल का नेतृत्व कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि इस विशेष टूर में 10 देशों के कुल 16 बाइकर्स शामिल है।