मंदसौर: जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान केंद्र का कोई भी फेक वीडियो सोशल मीडिया पर ना चले इस बात का विशेष ध्यान रखें।
मंदसौर लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण जिले में लगातार चल रहा है। प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव द्वारा कहा गया कि सभी मतदान कर्मी ड्यूटी के साथ-साथ अपना भी ख्याल रखें। कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। कार्य को अच्छे से सोच समझकर करना चाहिए।