परसौनी: परसौनी चौक के डाकघर के पास दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर, ड्राइवर घायल, नींद आने से हुआ हादसा
परसौनी चौक के डाकघर के पास दो ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक ड्राइवर जख्मी हो गया है। घटना रविवार सुबह 3:00 बजे की बताई जा रही है। मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच कर रही है स्थानीय लोगों ने बताया कि ड्राइवर को नींद आ गई जिसके कारण सड़क पर खड़ी ट्रक में जाकर दूसरी ट्रक टकडरा गई फिलहाल ड्राइवर की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।