दनियावां: शाहजहांपुर थाना पुलिस ने डबल हत्याकांड मामले में फरार आरोपी के घर नोटिस चिपकाया
Daniawan, Patna | Apr 13, 2025 शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव के पास ग्रामीण पथ पर दो महीना पहले हुए डबल हत्याकांड मामले में पुलिस ने फरार दो आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकायी है। पुलिस ने नालंदा पुलिस के सहयोग से आरोपियों के घर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकायी है। दोहरे हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी गोलू कुमार चंडी थाना क्षेत्र के हसनी गांव स्थित घर में इश्तेहार चिपकाया।