कटनी नगर: घर के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 5 साल का बच्चा हुआ मृत
एनकेजे थाना अंतर्गत केवलारी गाँव में एक घर के पास पानी से लबालब भरे गढ्ढे में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना आज शनिवार दोपहर 12 बजे की है। बच्ची घर पर अकेली थी परिजन पास ही धान कटाई में गए हुए थे। इसी बीच खेलेते समय बच्ची गढ्ढे के पास पहुँच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और शाम 4 बजे पीएम के लिए शव जिला अस्पताल लाया गया।