मुज़फ्फरनगर: बुढ़ाना प्रकरण पर AIMIM के जिलाध्यक्ष इमरान कासमी ने कहा- मीडिया AIMIM को कर रही है बदनाम
बुढाना में गत दिनों हुए आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पथराव एवं रोड जाम कर हंगामा करने को लेकर पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए AIMIM के नेताओं सहित 19 लोगों को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया था इसको लेकर बुधवार की दोपहर 2:00 बजे के करीब कचहरी में पहुंचे AIMIM जिला अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गोदी मीडिया AIMIM आपको बदनाम करने का काम कर रही है।